Latehar Accident: हाइवा से टक्कर के बाद दुकान में घुसा ट्रक, सड़क पर बिखरा कोयला; घंटों जाम

Latehar Accident: हाइवा से टक्कर के बाद दुकान में घुसा ट्रक, सड़क पर बिखरा कोयला; घंटों जाम

Johar News Times
2 Min Read

लातेहार: जिले के चंदवा स्थित इंदिरा गांधी चौक के पास शनिवार सुबह रांची-पलामू मुख्य मार्ग पर ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा, जबकि उसमें लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

यातायात हुआ बाधित
सुबह के व्यस्त समय में हुई दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काम पर जाने वाले लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और हाइवा को हटाया गया। सड़क पर बिखरे कोयले को भी साफ कराया गया। राहत कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

चालक घायल, बड़ा नुकसान टला
पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

कई घंटे बाद बहाल हुआ आवागमन
कई घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को पूरी तरह साफ कर यातायात सामान्य कराया गया। हादसे को लेकर क्षेत्र में देर तक चर्चा होती रही।

Share This Article