गिरिडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन जांच

गिरिडीह सेंट्रल जेल में देर रात प्रशासन की छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन जांच

Johar News Times
1 Min Read

गिरिडीह: गिरिडीह सेंट्रल जेल में शुक्रवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त राम निवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया। अचानक हुई इस छापेमारी से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों की बारीकी से जांच की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह अभियान जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर चलाया गया था। अधिकारियों ने मौके पर जेल प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन ने कहा है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जेल के भीतर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article