झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आगामी 22 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी सिलसिले में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय, घाटशिला में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा ने की।
बैठक में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू,मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन,गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष सुरई टुडू की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष भोगान मुर्मू, दामपाड़ा के वरिष्ठ नेता दसमत सोरेन,कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू,कमल मंडल, काजल डन, विकास मजूमदार,विक्रम मुर्मू,बीरम मुर्मू, कौशिक कुमार,आनंद गोयल, अभिजीत विश्वास और देवीलाल महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी विधानसभा स्तरीय बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत से पंचायत पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला नेत्रीगण और युवा कार्यकर्ता सहित झामुमो के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य इस बैठक में भाग लेंगे।
इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि बैठक में माननीय विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन एवं जिसके तहत आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिशा निर्देशों को तय किया जाएगा।
साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक सुचारू रूप से पहुंचाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना है।









