महागठबंधन ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, जेएमएम के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा ने अंतिम दिन दाखिल किया पर्चा,
रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा जमा किया।
नामांकन के दौरान महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर गठबंधन ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया। राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी ने महागठबंधन की रणनीतिक एकता को भी रेखांकित किया। गठबंधन नेताओं का दावा है कि पर्याप्त संख्या बल के आधार पर दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है।
