रांची | 29 अप्रैल 2026
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, तकनीक और ग्रामीण विकास से जुड़े बड़े फैसले लिए गए।

कैबिनेट ने रांची के अरगोड़ा चौक से डिबडीह ब्रिज तक 3.804 किमी लंबे एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर निर्माण के लिए करीब ₹469.62 करोड़ की स्वीकृति दी। इसके अलावा कचहरी से रेडियम सिटी तक 3.216 किमी फ्लाईओवर निर्माण के लिए ₹351.14 करोड़ मंजूर किए गए।
शिक्षा के क्षेत्र में राज्य स्कूल मानक प्राधिकरण के गठन को हरी झंडी मिली, वहीं शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2026 में संशोधन को भी मंजूरी दी गई।
तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने Google LLC के साथ AI Innovation और Adoption को लेकर MoU को स्वीकृति दी है।
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और ग्राम सेतु योजना के तहत सड़क एवं पुल निर्माण को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा पलामू में Innovation and Incubation Centre Foundation की स्थापना और 5 वर्षों में ₹22.97 करोड़ खर्च की स्वीकृति दी गई। साथ ही मेधावी छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना को भी मंजूरी मिली है।
इन फैसलों से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने और युवाओं को नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Like and Subscribe our news channel – joharnewstimes.com











