जमशेदपुर: बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और दिव्यांग हितों पर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर। कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त राजीव रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और दिव्यांगजनों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर जोर

- Advertisement -
Ad image

कुणाल षाड़ंगी ने स्कूलों की छुट्टी के समय सड़कों पर बढ़ते जोखिम को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल छुट्टी और भारी मालवाहक वाहनों की ‘नो एंट्री’ समाप्त होने के समय में बहुत कम अंतर है, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। उन्होंने सुझाव दिया कि नो एंट्री के समय में बदलाव कर बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित किया जाए।

गोबिना मुंडा के परिजनों को मिली सहायता

विशाखापत्तनम में जान गंवाने वाले गोबिना मुंडा के मामले को भी उन्होंने उठाया। इस पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है।

बदहाल अस्पताल की स्थिति पर चिंता

- Advertisement -
Ad image

गुड़ाबांधा प्रखंड के बनमकड़ी स्थित कल्याण अस्पताल की जर्जर स्थिति को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीणों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप

भीषण गर्मी को देखते हुए दिव्यांगजनों को जिला मुख्यालय तक आने में होने वाली परेशानी पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने निर्णय लिया कि अब प्रत्येक प्रखंड स्तर पर प्रमाण पत्र के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे, ताकि दिव्यांगजनों को उनके नजदीक ही सुविधाएं मिल सकें।

- Advertisement -
Ad image

बैठक को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई गई कि इन मुद्दों पर जल्द ठोस कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Share This Article