गुमला में 8 साल पुराने लापता किशोरी मामले की जांच तेज, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस री-ओपन जांच में जुटी

गुमला में 8 साल पुराने लापता किशोरी मामले की जांच तेज, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस री-ओपन जांच में जुटी

Johar News Times
2 Min Read

गुमला जिले में आठ साल से लापता किशोरी के मामले में अब पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। हाईकोर्ट की सख्ती और डीजीपी के निर्देश के बाद इस पुराने केस को फिर से खोला गया है और नए सिरे से जांच शुरू की गई है।

सोमवार को सदर थाना में आधा दर्जन से अधिक लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई। यह कार्रवाई चैनपुर अनुमंडल की एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। खोरा जामटोली और आसपास के गांवों के लोगों से भी एक-एक कर पूछताछ की गई है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस टीम ने पुराने केस रिकॉर्ड और केस डायरी को फिर से खंगालना शुरू किया है। इसमें पहले जांच कर चुके अधिकारियों को भी शामिल किया गया है ताकि छूटे हुए पहलुओं की समीक्षा की जा सके। हालांकि अब तक किसी ठोस सुराग की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह मामला वर्ष 2018 का है, जब गुमला के खोरा जामटोली गांव की 13 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई थी। शुरुआती जांच के बावजूद लंबे समय तक कोई प्रगति नहीं हुई, जिसके बाद पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट ने हाल की सुनवाई में पुलिस की जांच पर नाराजगी जताते हुए दो सप्ताह के भीतर ठोस प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि प्रगति नहीं होती है तो मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है।

इसके बाद डीजीपी ने स्वयं मामले की समीक्षा कर जांच को तेज करने के निर्देश दिए। अब विशेष जांच टीम (SIT) स्थानीय स्तर पर संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article