साइलेंट स्ट्रैटेजी’ का असर: झाड़ग्राम की सातों सीटों पर भाजपा का शानदार प्रदर्शन

साइलेंट स्ट्रैटेजी’ का असर: झाड़ग्राम की सातों सीटों पर भाजपा का शानदार प्रदर्शन

Johar News Times
3 Min Read

झाड़ग्राम सांगठनिक जिला, जो झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वहां भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बड़ी जीत ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और भाजपा की रणनीति तथा संगठनात्मक क्षमता को केंद्र में ला दिया है।

झाड़ग्राम, गोपीबल्लवपुर, नयाग्राम, बिनपुर, सलबोनी, गड़बेता और बांदवान इन सभी सीटों पर भाजपा के परचम लहराने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

पार्टी नेतृत्व द्वारा झाड़ग्राम सांगठनिक जिले का प्रभारी बनाए जाने के बाद डॉ. गोस्वामी पिछले करीब दो महीनों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने संगठन के भीतर समन्वय और एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने, जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करने और चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका निर्णायक रही।

डॉ. गोस्वामी ने यह सुनिश्चित किया कि संगठन हर बूथ स्तर तक सक्रिय रहे। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। नियमित बैठकों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रवार रणनीति तैयार की और उसे प्रभावी तरीके से लागू कराया।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने प्रचार-प्रसार की चकाचौंध से दूर रहते हुए एक शांत और सुनियोजित रणनीति पर काम किया। उनकी इसी कार्यशैली को राजनीतिक विश्लेषक “साइलेंट स्ट्रैटेजी” के रूप में देख रहे हैं। इस रणनीति के तहत उन्होंने बिना शोर-शराबे के संगठन को अंदर से मजबूत किया और मतदाताओं तक पार्टी की योजनाओं को प्रभावी तरीके से पहुंचाया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस जीत के पीछे केवल चुनावी लहर नहीं, बल्कि मजबूत संगठन, अनुशासित कार्यशैली और योजनाबद्ध रणनीति का बड़ा योगदान है। डॉ. गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि यदि संगठन मजबूत हो और रणनीति स्पष्ट हो, तो किसी भी कठिन चुनावी मुकाबले में जीत हासिल की जा सकती है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article