जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने हाई कोर्ट अधिवक्ता को 50 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने हाई कोर्ट अधिवक्ता को 50 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

मृतक की पहचान डिमना रोड, सुभाष कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शशि भूषण के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार सुबह ही दिल्ली से लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद किसी काम से बाहर निकले थे, तभी माउंट व्यू स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -
Ad image

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उलीडीह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वाहन के विवरण के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article