गोरखपुर: मिसाल बनी यह शादी! एक्सीडेंट के बाद ICU में पहुंची बारात, दूल्हे ने अस्पताल में ही भरी दुल्हन की मांग

मोहब्बत का इम्तिहान—अस्पताल की दीवारों के बीच शुरू हुआ पूजा और सन्नी का नया सफर!

Johar News Times
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्यार और अटूट रिश्ते की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने समाज के सामने नई मिसाल पेश की है। जिस दिन घर में शहनाइयां बजनी थीं, उसी दिन दुल्हन अस्पताल के ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। लेकिन दूल्हे ने हार मानने या रिश्ता टालने के बजाय अस्पताल के बेड पर ही दुल्हन को अपना जीवनसाथी स्वीकार किया।

बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव एलएलबी की छात्रा है। 13 मई को पूजा की शादी महुआ निवासी सन्नी यादव से होनी थी। शादी के दिन ही पूजा की परीक्षा भी थी। परीक्षा देकर भाई के साथ बाइक से लौटते समय पूजा को अचानक चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसे तत्काल शहर के आर्यन अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया।

हादसे की खबर सुनकर जहां दोनों परिवारों में मातम छा गया था, वहीं दूल्हे सन्नी ने फैसला किया कि वह पूजा का साथ नहीं छोड़ेगा। डॉक्टरों ने बताया कि पूजा खतरे से बाहर है, लेकिन उसे डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता। इसके बाद रात करीब 1 बजे सन्नी अपने

अस्पताल के बेड पर पट्टियों में लिपटी पूजा की मांग में सन्नी ने मंत्रोच्चार के बीच सिंदूर भरा। आईसीयू के अंदर ही शादी की मुख्य रस्म पूरी की गई। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद डॉक्टर और स्टाफ की आंखें भी नम हो गईं। सिंदूरदान के बाद सन्नी वापस गांव लौटा और शादी की बाकी रस्में प्रतीकात्मक रूप से पूरी की गईं।

सन्नी यादव फिलहाल नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ में भी हिस्सा लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां छोटे-मोटे विवादों पर शादियां टूट जाती हैं, वहां सन्नी का यह कदम सच्चे प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। गोरखपुर की यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article