विश्व हॉकी दिवस पर सिमडेगा जिला को तोहफा

विश्व हॉकी दिवस पर सिमडेगा जिला को तोहफा

Johar News Times
3 Min Read

U 18 भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा जिला की दो महिला हॉकी खिलाड़ी संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी चयनित

सिमडेगा :- आज विश्व हॉकी दिवस के दिन हॉकी इंडिया ने आगामी 15 से 20 मई 2026 तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ आयोजित हाई इंटेंसिटी सीरीज के लिए U 18 भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की, जिसमे सिमडेगा जिला की भी दो खिलाड़ी संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी चयनित की गईं।

- Advertisement -
Ad image

जिला की इन दोनो ही खिलाड़ियों का भारतीय टीम में पहली बार चयन हुआ है। संदीपा कुमारी सिमडेगा जिला के केरसई प्रखंड के करंगागुड़ी नवा टोली की रहने वाली है और आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की प्रशिक्षु है। यह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी की छोटी बहन है।

पिता रंजीत मांझी और माता लखमनी देवी है। पुष्पा मांझी सिमडेगा जिला के कुरडेग प्रखंड के हेठमा पंचायत अंतर्ग्रत कुसुम टोली की रहने वाली है और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा की प्रशिक्षु है।

पिता देवेंद्र मांझी और माता हीरामणि देवी। भारतीय U 18 महिला हॉकी टीम में सिमडेगा जिला के दो खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व हॉकी दिवस का सिमडेगा को यह तोहफा है, आज ही के दिन 07 मई 1924 में विश्व हॉकी महासंघ की स्थापना हुई थी, और आज ही हॉकी इंडिया ने U 18 भारतीय टीम की घोषणा की है जिसमें दोनो खिलाड़ी संदीपा और पुष्पा मांझी भी सामिल है।

जो जिला के लिए बड़ी उपलब्धि है। ये दोनो खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम में चयनित हुए है। मेरी ओर से दोनो ही खिलाड़ियों के साथ उनकी प्रशिक्षक तारिणी कुमारी, उनके माता पिता, अभिभावक, उनके प्राथमिक शिक्षक सहित उनके खेल क्षेत्र में विभिन्न कार्यों में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को बहुत बहुत बधाई।

- Advertisement -
Ad image

दोनो ही खिलाड़ी आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर परिवार से आते हैं,परंतु वे काफी मेहनती और सरल स्वभाव की है। दोनो खिलाड़ियों के चयन होने पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सहित जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, दोनो की कोच तारिणी कुमारी, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी,पैंक्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, बसंत बा, एलशन कीड़ों, वेद प्रकाश, कुनुल भेंगरा, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, तलीन एक्का, नेहा कुमारी, कोच सुभीला मिंज, फादर बेनेदिक कुजूर, पौलुस बागे, टिंटस बड़ा सहित हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Share This Article