ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लावा टोला बनडीह में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक जंगली हाथी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंपा सिंह मुंडा उम्र 60 वर्ष के रुप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे मृतक चम्पा सिंह मुंडा अपने घर में सोने के लिए तैयार हो रही थी, उसी समय एक हाथी ने पहले उनके घर को तोड़ने का आवाज़ सुनते ही घर से बाहर निकली। बाहर निकलते ही जंगली हाथी ने चम्पा सिंह मुंडा को चपेट में ले लिया,जिससे मौके पर ही चम्पा सिंह मुंडा की मौत हो गया। घटना कि जानकारी मिलते ही वन रक्षी कैलाश चंद्र महतो और ईचागढ़ थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर ईचागढ़ थाना में रात भर सुरक्षित में रखा। शुक्रवार सुबह को मृतक के आश्रित को 50 हजार रुपये नगद राशि तत्काल मुआवाजा के रुप में दी गई। वन रक्षी कैलाश चंद्र महतो ने बताया कि विगत दो तीन दिनों से कुटाम जंगल में झूंठ हाथी मौजूद थे। झूंठ से बिछड़े एक हाथी के द्वारा लाबा टोला बनडीह में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को चपेट में लिया,जिससे मौके पर ही मौत हो गया। उन्होंने बताया कि तत्काल मृतक के परिजनों को 50 हजार रु की आर्थिक सहायता राशि दी गई है, बाकी शेष राशि कागजी करवाई होने के बाद दी जाएगी।
