डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की घोषणा,10 जून को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की घोषणा,10 जून को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्र

Johar News Times
2 Min Read

बहरागोड़ा: क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 जून को बहरागोड़ा स्थित देव वाटिका परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिभा सम्मान समारोह पिछले दस वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के माध्यम से अब तक सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को नई पहचान दी गई है। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर देव वाटिका में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की। बैठक में अतिथियों के स्वागत, विद्यार्थियों के चयन, मंच संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि यह समारोह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने का एक सशक्त अभियान है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

बैठक में आयोजन समिति के सदस्य चंडी चरण साव, रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, राज, कमल कांत सिंह, शुभेंदु पात्र, लालाबाबू साव, पिकलू घोष, कौशिक माइती, कबि कुंडू, मिंटू नायक, ब्रजेश मिश्रा, उत्पल पैड़ा, राजू महतो, कमल कांत बेरा, समीर सेनापति, काजल महाकुड़, मंजुला पोलाई, शुक्ला घोष, सुचिष्मिता दास, निहारिका मंत्रा और मौमिता मैती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन समिति ने बताया कि समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Share This Article