पश्चिमी सिंहभूम जिले में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारी और सरकारी कर्मचारी आज रक्तदान करके जिले के लोगों को रक्तदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित। चाईबासा एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, , एसडीएम चक्रधरपुर श्रृति राज लक्ष्मी,सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत सहित अन्य पदाधिकारी ने किया रक्तदान। सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी भवन, झींकपानी, मंझारी, टोंटो, चक्रधरपुर और खूंटपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है रक्तदान शिविर का आयोजन।









