चक्रधरपुर में राहगीरों के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण, गर्मी से बचाव का दिया संदेश

चक्रधरपुर में राहगीरों के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण, गर्मी से बचाव का दिया संदेश

Johar News Times
2 Min Read

चाईबासा : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए मंगलवार को चक्रधरपुर के प्रेम निवास स्टेशन रोड चौक पर राहगीरों के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच गहन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, टोटो चालकों और ट्रैक्टर चालकों के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण कर उन्हें गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने, सिर को कपड़े या गमछे से ढंककर चलने तथा अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।

अधिकार मित्र राजशेखर और श्वेता रवानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह का सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article