जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, कहा — “मैं पूरे बंगाल का मुख्यमंत्री हूं”

जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, कहा — “मैं पूरे बंगाल का मुख्यमंत्री हूं

Johar News Times
1 Min Read

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कोलकाता स्थित जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने लगे, जिस पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों को शांत कराते हुए कहा कि “मैं सबका मुख्यमंत्री हूं।”

उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक खींचतान का समय नहीं है और राज्य के सामने अब बड़ी जिम्मेदारियां हैं। शुभेंदु अधिकारी ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, वे करते रहें, लेकिन उनकी सरकार विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर ध्यान देगी।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जहां उन्होंने सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने की कोशिश की। जोरासांको ठाकुरबाड़ी में उनके दौरे को राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Share This Article