रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी ‘मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ के तहत झारखंड के 50 मेधावी छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (UK) में एक वर्षीय मास्टर्स कोर्स करने के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी।
योजना के तहत शिक्षण शुल्क, वीजा, हेल्थ इंश्योरेंस, हवाई यात्रा और वार्षिक भत्ते का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। कुल 50 सीटों में ST के लिए 20, OBC के लिए 14, SC के लिए 10 और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 6 सीटें निर्धारित की गई हैं। साथ ही छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना, पारिवारिक आय 12 लाख रुपये से कम होना, अधिकतम आयु 35 वर्ष, स्नातक में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक तथा दो वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
पहले इस योजना का लाभ 25 छात्रों को मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 50 कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र mgos.jharkhand.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
