सीबीएसई 12वीं में चक्रधरपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस में राज महतो बने टॉपर

सीबीएसई 12वीं में चक्रधरपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस में राज महतो बने टॉपर

Johar News Times
2 Min Read

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं।

विज्ञान संकाय में मधुसूदन पब्लिक स्कूल के छात्र राज महतो ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चक्रधरपुर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आर्ट्स संकाय में इसी विद्यालय के राजा प्रधान ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की।

कॉमर्स संकाय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र आदित्य अनुराग ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर चक्रधरपुर टॉपर बनने में सफलता प्राप्त की।

मधुसूदन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

इस वर्ष के परिणाम में मधुसूदन पब्लिक स्कूल ने साइंस और आर्ट्स दोनों संकायों में टॉपर देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। स्कूल के उत्कृष्ट रिजल्ट से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के चेयरमैन बलराज हिंदवार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

एमपीएस साइंस संकाय के टॉप छात्र

  • राज महतो – 98.6%
  • नीलम कुमारी – 96.2%
  • धार्या जे. संघवी – 94.8%
  • आयुष राज – 94.4%
  • प्रखर मौली – 94%
  • पूजा कुमारी – 93.6%
  • पूनम कुमारी – 92.2%
  • दिव्यांका प्रधान – 92%
  • सोमदीप भांजा – 92%
  • राज शंकर – 91.2%
  • ऋद्धि गुप्ता – 90.4%

एमपीएस आर्ट्स संकाय के टॉप छात्र

  • राजा प्रधान – 96.4%
  • प्रेरणा प्रधान – 96.2%
  • आशिका कुमारी – 93.8%
  • आदित्य महतो – 91%
  • दिव्या बिरुली – 90.6%
  • शांभवी परेया – 89.4%
  • संप्रिता सोय – 88.4%
  • प्रिया महतो – 87.2%
  • प्रीति बानरा – 85.6%
  • लावण्या गुप्ता – 85.4%

सीबीएसई परीक्षा में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे चक्रधरपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Share This Article