चाईबासा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हिट वेव के बीच चक्रधरपुर थाना द्वारा जनहित में सराहनीय पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना परिसर के बाहर आम लोगों और राहगीरों के लिए प्याऊ, स्वच्छ पेयजल और ग्लूकोज़ की विशेष व्यवस्था की गई।
तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को पुलिसकर्मियों ने ठंडा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। इस दौरान राहगीरों को गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक रूप से धूप में बाहर नहीं निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।
चक्रधरपुर थाना की इस पहल को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशासन का यह कदम मानवता और जनसेवा का अच्छा उदाहरण है।
मौके पर एसआई रंजीत उरांव, प्रिया लक्ष्मी टुडू, राज किशोर तिवारी, बिरबल चौबे, अर्जुन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे और राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराया।

गौरतलब है कि इन दिनों कोल्हान समेत पूरे झारखंड में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में हिट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट joharnewstimes.com को लाइक और सब्सक्राइब करें।
