समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी की घर वापसी पर जश्न, स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी की घर वापसी पर जश्न, स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

Johar News Times
1 Min Read

समस्तीपुर: आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की घर वापसी पर समस्तीपुर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अपने गृह क्षेत्र ताजपुर पहुंचते ही वैभव का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ताजपुर में वैभव की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। पूरे इलाके में होली और दिवाली जैसा माहौल नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं, रंग-अबीर और गुलाल लगाकर खुशी जताई तथा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। वैभव की सफलता से उनका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा समस्तीपुर जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी परिवार और समर्थकों के साथ उनके जश्न के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस अवसर पर समस्तीपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत ने भी वैभव के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। घर पहुंचने पर परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से देशभर में पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि को लेकर समस्तीपुर के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article