बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब, अमर बाउरी बोले—77 साल बाद बनेगी कमल की सरकार

बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब, अमर बाउरी बोले—77 साल बाद बनेगी कमल की सरकार

Johar News Times
2 Min Read

भाजपा नेता अमर बाउरी का दावा—बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार,

रांची, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्षों बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि में कमल का फूल खिलने जा रहा है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मिली है, जिसमें कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान है।

  • मतगणना रुझानों में भाजपा को बढ़त
  • अमर बाउरी ने जताया सरकार बनाने का दावा
  • मोदी-शाह के नेतृत्व को बताया जीत का कारण
  • कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया श्रेय

अमर बाउरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव के पक्ष में जनादेश दिया है और मौजूदा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष स्वतंत्रता आंदोलन की तरह था और अब राज्य के लोग वास्तविक बदलाव महसूस करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश बंगाल के भविष्य को नई दिशा देगा और विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

Share This Article