बंगाल चुनाव रुझान: भाजपा को स्पष्ट बढ़त, 185 सीटों पर आगे; वोट शेयर में बढ़त से सीटों में बड़ा उछाल

बंगाल चुनाव रुझान: भाजपा को स्पष्ट बढ़त, 185 सीटों पर आगे; वोट शेयर में बढ़त से सीटों में बड़ा उछाल

Johar News Times
3 Min Read

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। भाजपा 185 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 सीटों पर आगे चल रही है। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को करीब 45% और TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।

वोट प्रतिशत बढ़ने से भाजपा को बड़ा फायदा

- Advertisement -
Ad image

रुझानों के अनुसार भाजपा को इस बार करीब 6% अधिक वोट मिलते दिख रहे हैं, जिसका सीधा असर सीटों पर पड़ा है। पार्टी को लगभग 108 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है, जबकि उतना ही नुकसान TMC को होता दिख रहा है।

भवानीपुर और अन्य सीटों का हाल

ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चौथे राउंड के बाद 8,400 वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी पीछे हैं।
वहीं, आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप केस की पीड़िता की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 2,763 वोटों से आगे चल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी, उस इलाके की चारों सीटों—झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा का दावा—‘जनता का संदेश साफ’

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी को 45% वोट मिले हैं, जबकि TMC को करीब 38% वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि जनता का संदेश और रुझान दोनों ही स्पष्ट हैं।

अन्य राज्यों में भी जारी है मतगणना

- Advertisement -
Ad image

देश के अन्य राज्यों में भी उपचुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है, जहां भाजपा 4 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।
कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा महाराष्ट्र की राहुरी, त्रिपुरा की धर्मनगर, गुजरात की उमरेठ और नगालैंड की कोरिडांग सीट पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र के बारामती सीट से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार बढ़त बनाए हुए हैं। वे पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था।

इन सभी सीटों पर उपचुनाव पूर्व विधायकों के निधन के कारण हुए थे। कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र की बारामती व राहुरी सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

Share This Article