एयर इंडिया और भारतीय सेना की पहल: शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम

इस पहल के तहत एयरपोर्ट ऑपरेशंस से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Johar News Times
1 Min Read

एयर इंडिया ने भारतीय सेना के साथ मिलकर शहीद सैनिकों की पत्नियों और उनके बच्चों के लिए एक बड़ा रोजगार और कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत एयरपोर्ट ऑपरेशंस से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके साथ ही आर्मी समर्थित ASHA स्कूलों के माध्यम से युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युद्ध या सेवा के दौरान अपने परिजनों को खो चुके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है। एयर इंडिया और भारतीय सेना की यह साझेदारी शहीद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और सहयोग के रूप में देखी जा रही है।

Share This Article