राजनगर सीएचसी हादसे पर एक्शन: प्रसव के दौरान मौत के बाद परिवार को मुआवजा, जांच के आदेश

राजनगर सीएचसी हादसे पर एक्शन: प्रसव के दौरान मौत के बाद परिवार को मुआवजा, जांच के आदेश

Johar News Times
2 Min Read

सांसद–डीसी ने पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सहारा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्ती के संकेत,

सरायकेला-खरसावां:
राजनगर प्रखंड के हेरमा पंचायत अंतर्गत हाथीसिरिंग गांव में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत के मामले ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। घटना के बाद सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

- Advertisement -
Ad image

प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत ₹4 लाख का मुआवजा और ₹20 हजार की तात्कालिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि एक मां की असामयिक मौत परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कोई भी सहायता पूरी नहीं कर सकती, लेकिन सरकार हर स्तर पर साथ खड़ी है।

जांच और कार्रवाई के संकेत
उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायतों के आधार पर संबंधित चिकित्सकों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केंद्रों में जवाबदेही और कार्यसंस्कृति सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवार के लिए राहत योजना
प्रशासन ने मृतका की दो बेटियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए हरसंभव मदद देने और आवश्यकता पड़ने पर आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की बात कही। इसके अलावा आश्रित पति को स्थानीय स्वास्थ्य उपकेंद्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया गया है।

ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जिस पर प्रशासन ने सुधार और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article