दलमा की तलहटी में विकसित होगा नया पर्यटन स्थल, 24 घंटे बहता है प्राकृतिक झरना

दलमा की तलहटी में विकसित होगा नया पर्यटन स्थल, 24 घंटे बहता है प्राकृतिक झरना

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर : मानगो से सटे दलमा वन्यजीव अभयारण्य की तलहटी के इलाकों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। चंद्रावती नगर, गोपाल नगर और कुमरुम बस्ती के आसपास के प्राकृतिक क्षेत्रों को इको-फ्रेंडली तरीके से संवारा जाएगा, ताकि यहां लोग सैर-सपाटा और पिकनिक के लिए पहुंच सकें। इलाके के निरीक्षण के दौरान विधायक सरयू रॉय ने वन विभाग के अधिकारियों और डीएफओ के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। योजना के तहत यहां पार्क, पिकनिक स्पॉट और ट्रैकिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ की तलहटी में पहले एक बड़ा तालाब हुआ करता था, लेकिन समय के साथ उसमें गाद भर गई। अब इसे फिर से सुंदर तालाब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। खास बात यह है कि यहां पहाड़ से 24 घंटे प्राकृतिक झरने की तरह पानी गिरता रहता है, जिसका उपयोग आसपास के लोग घरेलू कामों में करते हैं। वन विभाग इस प्राकृतिक झरने और आसपास के इलाके को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा। अधिकारियों का मानना है कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह क्षेत्र आने वाले समय में शहरवासियों के लिए नया आकर्षण बन सकता है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article