चाईबासा: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 वाहन जब्त, चालान में भारी गड़बड़ी

नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर माइनिंग विभाग का बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक।

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक ने देर रात चाईबासा शहर के अलग-अलग इलाकों में औचक छापेमारी कर दो वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन के खेल में लगे माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
Ad image

1. बिना चालान के 100 फीट बालू जब्त

कार्रवाई के दौरान पहली सफलता पोस्ट ऑफिस चौक पर मिली। यहाँ एक ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH06S-1369) को रोका गया, जिस पर करीब 100 घनफीट बालू लदा था। जब चालक से कागजात मांगे गए, तो वह खनिज परिवहन चालान दिखाने में विफल रहा। बिना वैध चालान के बालू के परिवहन को अवैध मानते हुए प्रशासन ने ट्रैक्टर को तुरंत कब्जे में ले लिया।

2. हाईवा में चालान की ‘बड़ी गड़बड़ी’ पकड़ी गई

दूसरी बड़ी कार्रवाई बस स्टैंड चौक पर हुई, जहाँ एक हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या: JH05EC-7705) को ओवरलोडिंग के संदेह में रोका गया। कागजी जांच में पता चला कि चालान मात्र 500 सीएफटी गिट्टी का था, जबकि वाहन में करीब 1200 सीएफटी गिट्टी लदी हुई थी। निर्धारित मात्रा से दोगुनी से भी ज्यादा गिट्टी की ढुलाई नियमों का सीधा उल्लंघन है।

भारी जुर्माने की तैयारी खनन निरीक्षक के अनुसार, दोनों वाहनों को झारखंड मिनरल रूल्स-2017 (संशोधित-2026) की धाराओं के तहत जब्त किया गया है। वर्तमान में दोनों वाहनों को सुरक्षा के लिहाज से सदर थाना को सौंप दिया गया है। विभाग अब इन वाहन मालिकों से भारी जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रहा है।

Share This Article