संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में ‘हेल्पिंग हीरो डे’ उत्साह के साथ संपन्न

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में ‘हेल्पिंग हीरो डे’ उत्साह के साथ संपन्न

Johar News Times
2 Min Read

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्राइमरी विंग में ‘हेल्पिंग हीरो डे’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर सेवा, सहयोग और समाज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, शैक्षणिक प्रशासिका श्रीमती सपना शर्मा एवं प्राथमिक प्रभारी श्रीमती सुजाता वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां प्रधानाचार्य डॉ. मिश्रा ने ‘हेल्पिंग हीरो’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं, जैसे सफाई कर्मचारी, गार्ड, ड्राइवर और माली जो निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं और हमारे जीवन को सहज बनाते हैं।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने इन कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें धन्यवाद कार्ड और छोटे-छोटे उपहार भेंट किए। छात्रों ने भाषण, सुविचार, नाटक और कविताओं के माध्यम से भी अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे पूरा कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायक बन गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती नेहा मजूमदार एवं सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे हमेशा दूसरों की सहायता करेंगे और समाज के हर वर्ग का सम्मान करेंगे।

इस प्रकार ‘हेल्पिंग हीरो डे’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article