चाईबासा:
आसाम, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को पोस्ट ऑफिस चौक, चाईबासा में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर बंगाल की खाड़ी तक, जहां-जहां गंगा बहती है, वहां भाजपा का परचम लहरा रहा है।
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा को इसी तरह प्रचंड समर्थन मिलेगा।
ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें — joharnewstimes.com









