बंगाल चुनाव काउंटिंग: ममता बनर्जी का VIDEO संदेश—‘बूथ ना छोड़ें’, EC और BJP पर गंभीर आरोप

बंगाल चुनाव काउंटिंग: ममता बनर्जी का VIDEO संदेश—‘बूथ ना छोड़ें’, EC और BJP पर गंभीर आरोप

Johar News Times
3 Min Read

कोलकाता, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश जारी कर किसी भी हालत में बूथ न छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए सभी एजेंट काउंटिंग केंद्रों पर डटे रहें।

EC पर धीमी गिनती का आरोप
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (EC) पर जान-बूझकर मतगणना की गति धीमी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब तक केवल लगभग 13% वोटों की गिनती हुई है और कई जगहों पर गिनती रोक दी गई है। उनका दावा है कि शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त दिखाना एक साजिश का हिस्सा है।

- Advertisement -
Ad image

‘बूथ न छोड़ें, उम्मीद न हारें’
अपने वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने कहा, “सभी काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार अपने-अपने बूथ पर डटे रहें। अभी सिर्फ दो-तीन राउंड की गिनती हुई है, इसलिए किसी भी हालत में जगह न छोड़ें।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सतर्क रहें और हर गतिविधि पर नजर रखें।

बिजली काटने और CCTV बंद करने का आरोप
मतगणना से पहले रात में भी ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर जानबूझकर बिजली काटी जा रही है। हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र समेत कई स्थानों पर बिजली कटौती, CCTV कैमरे बंद करने और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि “स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति दिखे तो तुरंत शिकायत दर्ज करें और CCTV फुटेज की मांग करें।”

‘झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा’
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि 70 से 100 सीटों पर TMC आगे है, लेकिन उन सीटों के नतीजे नहीं दिखाए जा रहे। उन्होंने कहा कि यह एक “झूठा नैरेटिव” बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कल्याणी में 7 मशीनों में गंभीर खामियां पाई गई हैं।

- Advertisement -
Ad image

रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब
खबर लिखे जाने तक रुझानों में भाजपा 185 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है और शुरुआती रुझानों में भाजपा इस आंकड़े को पार करती नजर आ रही है।

Share This Article