प्रशासनिक महकमे में हड़कंप: नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

Johar News Times
2 Min Read

चाईबासा/सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के नगर पंचायत में तैनात कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने से प्रशासनिक और कानूनी गलियारों में खलबली मच गई है। कुमारडुंगी की रहने वाली एक महिला ने समीर बोदरा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में प्राथमिकी

पीड़िता ने इस मामले को लेकर फरवरी 2026 में चाईबासा कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे चाईबासा महिला थाना को प्रेषित किया। कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर बोदरा के खिलाफ 9 गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी जैसी धाराएं शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

जांच तेज, उपायुक्त को भेजी गई रिपोर्ट

महिला थाना प्रभारी शीला मिंज ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम ने सरायकेला और पीड़िता के गांव का दौरा कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद ही केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट सरायकेला के उपायुक्त (DC) को भेज दी है। वहीं, समीर बोदरा ने इन आरोपों को निराधार बताया है।


कानूनी और प्रशासनिक जगत की हर बड़ी हलचल के लिए बने रहें — हमारे न्यूज़ चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article