मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर बच्चों ने दी श्रम को सलामी, ग्राउंड स्टाफ सम्मानित

Johar News Times
1 Min Read


साकची स्थित स्कूल में बच्चों ने गीत-नृत्य के जरिए मजदूरों के प्रति सम्मान जताया।
ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित कर श्रम की गरिमा का संदेश दिया गया।


साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के ग्राउंड स्टाफ—रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी और युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से अपनी कृतज्ञता व्यक्त की, जिससे पूरा माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कहा कि मजदूर समाज की असली शक्ति हैं और उनके बिना कोई भी संस्था अधूरी है। उन्होंने बच्चों को श्रमिकों के प्रति सम्मान रखने की सीख दी।

कार्यक्रम का संचालन गुरमीत कौर ने किया और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

- Advertisement -
Ad image
Share This Article