न्यू केबल टाउन में महायज्ञ के अंतिम दिन भव्य हवन-पूजन और महाभंडारे का आयोजन हुआ।
हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित न्यू केबल टाउन में आयोजित 9 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आज विधि-विधान के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
पूरे नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होने पहुंचे।
समापन के अवसर पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और देर शाम तक सेवा जारी रही।
आयोजन समिति और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। समिति ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

















