झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए दो जिलों में नई टीम घोषित की।
पूर्वी सिंहभूम और गुमला में अध्यक्ष से लेकर कोषाध्यक्ष तक पदों पर नियुक्ति की गई।
रांची से जारी आदेश के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने संगठन विस्तार करते हुए पूर्वी सिंहभूम और गुमला जिलों में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस फैसले का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना है।

पूर्वी सिंहभूम जिला में नियुक्तियां:
अध्यक्ष पद पर श्री विक्टर सोरेन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में श्री सागेन पूर्ति, श्री प्रणव महतो, श्री ललित मांझी और श्री विद्याधार दास को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर श्री रतन महतो को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन सचिव के रूप में श्री चन्द्रशेखर दुबे और श्री नसीर खान को नियुक्त किया गया है। सह सचिव पद पर श्री मो. जलील और श्री मानिक मलिक को जिम्मेदारी मिली है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में श्री कालीचरण गोप को नियुक्त किया गया है।
गुमला जिला में नियुक्तियां:
गुमला में अध्यक्ष पद पर श्री भूषण तिर्की को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में श्री नुरुल होदा और श्री यशो साव को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर श्री आरिफ अंसारी, संगठन सचिव के रूप में श्री रंजीत सिंह और सह सचिव पद पर श्री सुधीर राम किसान को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर श्री खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेवसाइट, पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्क्राइब करे – joharnewstimes.com

















