चाईबासा कोषागार से 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार, तीन पर केस दर्ज

चाईबासा कोषागार से 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार, तीन पर केस दर्ज

Johar News Times
1 Min Read

चाईबासा में कोषागार से 45 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस विभाग के खाते से हुई इस गड़बड़ी में मुफस्सिल थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने फर्जी बिल, जाली दस्तावेज और नकली हस्ताक्षरों के जरिए कई किस्तों में रकम निकाली। मुख्य आरोपी ने यह पैसा अपने परिजनों के खातों में भी ट्रांसफर किया। मामले में कोषागार के दो अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है।

- Advertisement -
Ad image

इस पूरे घोटाले का खुलासा नियमित ऑडिट के दौरान खातों के मिलान में गड़बड़ी मिलने पर हुआ। इसके बाद उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को जानकारी दी गई। तीन दिन की जांच के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अवैध निकासी की राशि की बरामदगी और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Share This Article