पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कुचियाशोली पंचायत के पांडराशोली गांव में वज्रपात से 72 वर्षीय लक्ष्मण महाली की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण महाली रोज की तरह गांव के पास मैदान में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत हो गए।
ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।









