जमशेदपुर: स्मार्ट मीटर अभियान तेज, अब मोबाइल ऐप से जानें बिजली खपत; बिल में मिलेगी छूट

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने राज्यभर में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर अभियान को तेज कर दिया है। इस पहल के तहत उपभोक्ताओं को अब मैन्युअल मीटर रीडिंग की त्रुटियों और मीटर रीडर के इंतजार से राहत मिलेगी।

विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर एक अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण है, जो बिजली खपत के आंकड़ों को सीधे सर्वर तक भेजता है। विद्युत महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अब मोबाइल ऐप के जरिए रीयल टाइम में अपनी बिजली खपत की निगरानी कर सकेंगे, जिससे वे अपने खर्च को आसानी से नियंत्रित कर पाएंगे।

- Advertisement -
Ad image

अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने जानकारी दी कि स्मार्ट मीटर पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। प्रीपेड मोड अपनाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 3 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी, जिससे यह योजना आर्थिक रूप से लाभकारी बनती है।

स्मार्ट मीटर की प्रमुख विशेषताएं

  • हर महीने सटीक बिल व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा
  • मोबाइल ऐप पर रीयल टाइम बिजली खपत की जानकारी
  • सोलर पैनल के लिए नेट मीटरिंग की सुविधा
  • बैलेंस कम होने या बिल भुगतान के लिए समय-समय पर अलर्ट
  • मानवीय त्रुटि और छेड़छाड़ की संभावना लगभग समाप्त

उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन

स्मार्ट मीटर से जुड़ी किसी भी जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1912 और 1800-345-6570 जारी किए हैं।

- Advertisement -
Ad image

JBVNL का कहना है कि इस डिजिटल पहल से जहां बिजली चोरी पर रोक लगेगी, वहीं उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी बिजली सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Share This Article