पारसनाथ पहाड़ों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, उग्रवादियों की साजिश नाकाम

पारसनाथ पहाड़ों में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, उग्रवादियों की साजिश नाकाम

Johar News Times
2 Min Read

गिरिडीह। पारसनाथ के तराई क्षेत्रों में जिला पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने बड़े सर्च ऑपरेशन में उग्रवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। मौके से 64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद किए गए, जिससे किसी बड़ी विध्वंसक घटना की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र के कानीडीह, चतरो और काई नाला के आसपास उग्रवादियों ने हथियार और विस्फोटक छुपा रखे हैं। यह इनपुट हाल ही में हजारीबाग में हुई मुठभेड़ के बाद मिला, जिसमें चार उग्रवादी मारे गए थे।

- Advertisement -
Ad image

सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। टीम में CRPF की QAT यूनिट और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकाई नाला के पास सघन तलाशी में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में कोडेक्स वायर का इस्तेमाल IED ब्लास्ट जैसे घातक हमलों में किया जाता है।

पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा खतरा टल गया है। हजारीबाग मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षा बल लगातार अलर्ट पर हैं। इस सफलता को उग्रवाद के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी भी अन्य संभावित खतरे को समय रहते खत्म किया जा सके।

Share This Article