जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठान Sreeleathers परिवार की ओर से सोमवार को स्वर्गीय आशीष डे की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
जानकारी के अनुसार, आशीष डे को परिवार और समाज में सरल, सौम्य और मददगार व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उन्होंने व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभायी थी। उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन अनुशासन, मेहनत और सेवा भाव की मिसाल था।
कार्यक्रम में श्रीलेदर्स के संचालक सुशांत डे समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मौके पर कर्मचारियों ने भी आशीष डे को याद करते हुए कहा कि उनका व्यवहार परिवार जैसा था और वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।
शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।









