सरायकेला , कुकड़ू प्रखंड के ओरया पंचायत में लाह उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 170 किसानों के बीच प्रशिक्षण-सह-टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर सिडकोफेड (SIDKOFED) के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

विशेषज्ञों ने लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीक, रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और विपणन से जुड़ी जानकारी देते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया तथा आधुनिक पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान चयनित किसानों को टूल किट भी वितरित किए गए, ताकि वे उत्पादन कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि लाह उत्पादन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
















