ईचागढ़ में MDA/IDA अभियान को लेकर टास्क फोर्स बैठक संपन्न

Johar News Times
1 Min Read

सरायकेला , ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती एकता वर्मा की अध्यक्षता में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक चलने वाले फोकल MDA/IDA अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, लक्षित समूह, दवा वितरण रणनीति और जनजागरूकता पर चर्चा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर दवा सेवन सुनिश्चित किया जाए, अफवाहों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा सभी केंद्रों पर समन्वय के साथ अधिकतम कवरेज सुनिश्चित हो।

- Advertisement -
Ad image

साथ ही दवा वितरण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन, प्रतिदिन मॉनिटरिंग और किसी भी प्रतिकूल स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए सभी कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Share This Article