चाईबासा: झींकपानी में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, मधु बाजार में पसरा मातम

Johar News Times
3 Min Read

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत असुरा गांव में रविवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चाईबासा शहर के एक 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रक से सामान उतारने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान चाईबासा के मधु बाजार मोहल्ला निवासी आकाश कुमार उर्फ मोनू (25 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश एक ट्रक पर लेबर का काम करता था। रविवार अपराह्न करीब 3 बजे वह सामान अनलोड करने के लिए ट्रक के साथ असुरा गांव गया था।

- Advertisement -
Ad image

जिस स्थान पर ट्रक खड़ा था, वहीं ऊपर से हाई टेंशन तार गुजर रहा था जो काफी नीचे लटका हुआ था। ट्रक से उतरने के दौरान आकाश का ध्यान उस तार पर नहीं गया और वह उसकी चपेट में आ गया।

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

करंट की चपेट में आने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में आकाश को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

परिजनों और मोहल्ले में शोक की लहर

आकाश की मौत की खबर मिलते ही मधु बाजार मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है। मृतक के भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भी आक्रोश देखा जा रहा है, क्योंकि तार का नीचे लटका होना इस जानलेवा हादसे का मुख्य कारण बना।

“यह बेहद दुखद घटना है। बिजली के लटकते तार एक युवक की जान ले ली। प्रशासन और विभाग को ऐसे खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर तुरंत ठीक करना चाहिए ताकि किसी और का घर न उजड़े।” — कर्मवीर पासवान, वार्ड पार्षद


जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और पाएं हर पल की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें। लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को अभी लाइक, सब्सक्राइब और विजिट करें।

- Advertisement -
Ad image

🌐 joharnewstimes.com

Share This Article