नोवामुंडी में मोबाइल चोरी का खुलासा, 6 मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोवामुंडी में मोबाइल चोरी का खुलासा, 6 मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पार्सल डिलीवरी के दौरान हुई थी चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को कमरुज (22 वर्ष), पिता सहनाथ कुमार, निवासी दीपापाड़ा, जगन्नाथपुर (चाईबासा) ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि पार्सल डिलीवरी के दौरान उसके बैग से 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए नोवामुंडी थाना में कांड संख्या 12/26, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

- Advertisement -
Ad image

छापेमारी कर बरामद किए मोबाइल
घटना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ललित दास ने चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
जब्त मोबाइल में वीवो T4 लाइफ 5G और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G जैसे मॉडल शामिल हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें
● ललित दास (24 वर्ष), पिता गोपाल दास, निवासी महूदी टोला तोडेतोपा,
● कुंदन रजक (20 वर्ष), पिता बजरंगी रजक, निवासी कोल्हान हाटिंग, नोवामुंडी,
● उज्ज्वल रोहित एक्का (22 वर्ष), पिता रंजीत एक्का, निवासी क्वार्टर नंबर 101, नोवाग्रीन हेरिटेज, टाटा स्टील, नोवामुंडी शामिल हैं।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका
छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी नयन सिंह, पूर्णिमा कुमारी, अखिलेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article