
रायपुर: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राज्य नोडल एजेंसी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के दिशानिर्देशों का पालन न करने वाले 59 अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।
NHA के निर्देशानुसार सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को HEM 2.0 पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य था, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई थी। बार-बार नोटिस के बावजूद कई अस्पतालों ने अनुपालन नहीं किया, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।
तीन श्रेणियों में हुई कार्रवाई
- आवेदन न करने वाले 21 अस्पताल निलंबित
न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल (बेमेतरा), ए.पी. सर्जिकल सेंटर (दुर्ग), आईएमआई हॉस्पिटल (दुर्ग), ओम हॉस्पिटल (दुर्ग), साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (दुर्ग), गंगोत्री हॉस्पिटल (दुर्ग), सोमेश्वर हॉस्पिटल (गरियाबंद), सेवा भवन हॉस्पिटल (महासमुंद), जौहरी हॉस्पिटल (रायपुर), महादेव हॉस्पिटल (रायपुर), न्यू रायपुरा हॉस्पिटल (रायपुर), शिवम हॉस्पिटल (रायपुर), सौभाग्य हॉस्पिटल (रायपुर), जैन हॉस्पिटल (रायपुर), लक्ष्मी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम (रायपुर), सिद्धि विनायक हॉस्पिटल (रायपुर), वरदान हॉस्पिटल (रायपुर), वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), मां शारदा नर्सिंग होम (रायपुर), ओम नेत्र केंद्र एंड लेजर विजन (रायपुर)।
- जानकारी अपडेट न करने वाले 12 अस्पतालों पर कार्रवाई
पिनाकी शोभा हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी केयर (जीपीएम), एमडी मोदी मेमोरियल हॉस्पिटल (जांजगीर-चांपा), नेताम हॉस्पिटल एंड इनफर्टिलिटी सेंटर (कोंडागांव), श्री उत्तम साईं केयर हॉस्पिटल (महासमुंद), श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), श्री महावीर हॉस्पिटल (रायपुर), श्री साईं राम हॉस्पिटल (रायपुर), कालरा नर्सिंग होम (रायपुर), कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), प्रज्ञा हॉस्पिटल (रायपुर), लाइफ केयर हॉस्पिटल (रायपुर)।
- 26 अस्पतालों का भुगतान और प्री-ऑथ रोका गया
शकुंतला हॉस्पिटल (बालोद), सुविधा हॉस्पिटल (दुर्ग), रूप जीवन हॉस्पिटल (कबीरधाम), श्री राधे कृष्णा केयर हॉस्पिटल (महासमुंद), पांडे नर्सिंग होम (रायपुर), दृष्टि नेत्रालय (रायपुर), वैदेही हॉस्पिटल (रायपुर), अनंत हॉस्पिटल (रायपुर), श्री साईं केयर हॉस्पिटल (रायपुर), अनुष्का हॉस्पिटल (रायपुर), ममता हॉस्पिटल (रायपुर), लालमाटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), कर्मा हॉस्पिटल (रायपुर), श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (रायपुर), श्री मां शारदा आरोग्यधाम हॉस्पिटल (रायपुर), रूप जीवन हॉस्पिटल (रायपुर), श्री दानी केयर हॉस्पिटल (रायपुर), जीवन अनमोल हॉस्पिटल (रायपुर), सद्भावना हॉस्पिटल (रायपुर), एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (रायपुर), चंद्रानी सरदारी लाल आई एंड ईएनटी हॉस्पिटल (रायपुर), रावतपुरा सरकार हॉस्पिटल (रायपुर), आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (रायपुर), छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल (रायपुर), शाश्वत हॉस्पिटल (रायपुर)।
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
राज्य नोडल एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई योजना के नियमों के अनुरूप की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अस्पतालों से अपील
एजेंसी ने सभी पंजीकृत अस्पतालों से अपील की है कि वे HEM 2.0 पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपनी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें, ताकि उनका पंजीयन बरकरार रहे और मरीजों को बिना बाधा के इलाज मिल सके।
यह कार्रवाई स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही











