
झारखंड के हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जलपथ प्रमंडल बरही के दो इंजीनियरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार माहतो और सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी शामिल हैं। इस कार्रवाई में दोनों अधिकारियों को 1.72 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया l
गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के खरखरी गांव निवासी ब्रजेश कुमार राय ने एसीबी को बताया कि उनकी कंपनी ‘गंगा कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ को पंचखेरो रिजर्वायर योजना के तहत सड़क, पैरापेट, बैरियर, ड्रेन और बाउंड्री पिलर निर्माण का कार्य मिला है।
परिवादी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो संशोधित एग्रीमेंट राशि और अब तक हुए भुगतान का एक-एक प्रतिशत तथा उड़नदस्ता टीम के नाम पर चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कुल मिलाकर करीब पांच लाख रुपये रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था।
एसीबी की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों ने ब्रजेश कुमार राय से 1.72 लाख रुपये लेते ही पकड़ लिया l









