सरायकेला-खरसावां में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

सरायकेला-खरसावां में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां: जिले में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पतपत गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें पीएलवी हरि कुंभकार और दिनेश कुंभकार ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी।

- Advertisement -
Ad image

‘पहला सुख निरोगी काया’ का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि “पहला सुख निरोगी काया” कहावत आज के समय में और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। विश्व स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है।

इतिहास और उद्देश्य
यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। वर्ष 1950 से हर साल इस दिन को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो उस समय की प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों पर केंद्रित होती है।

इस दिवस के मुख्य उद्देश्य लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य सुविधाओं की समान पहुंच सुनिश्चित करना, मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देना और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना है।

बदलती जीवनशैली बनी चुनौती
कार्यक्रम में बताया गया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते प्रदूषण और असंतुलित खान-पान के कारण मधुमेह, हृदय रोग और तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में यह दिवस लोगों को याद दिलाता है कि “निवारण उपचार से बेहतर है”।

- Advertisement -
Ad image

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये आदतें

  • संतुलित आहार: ताजे फल और पौष्टिक भोजन का सेवन करें
  • नियमित व्यायाम: रोजाना योग, ध्यान या 30 मिनट की सैर करें
  • पर्याप्त नींद: 7-8 घंटे की नींद लें
  • नकारात्मकता से दूरी: नशे से दूर रहें और सकारात्मक सोच अपनाएं

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Share This Article