शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Johar News Times
1 Min Read

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में शहीद पुलिसकर्मियों और जवानों के बच्चों के लिए 22 करोड़ रुपये की लागत से दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह विद्यालय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहां विद्यार्थियों को पहली कक्षा से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि शहीद पुलिसकर्मियों और जवानों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन मिल सकें। सरकार का मानना है कि यह पहल शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ उनके बच्चों के शैक्षणिक और भविष्य के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।

Share This Article