Iran-America War: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज़ जलडमरूमध्य, अमेरिका-इज़राइल पर समझौता उल्लंघन का आरोप

Iran-America War: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज़ जलडमरूमध्य, अमेरिका-इज़राइल पर समझौता उल्लंघन का आरोप

Johar News Times
2 Min Read

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान के खतमुल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को जहाज़ों की आवाजाही और समुद्री नौवहन के लिए बंद करने की घोषणा की है। ईरान ने अमेरिका पर अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन करने और संघर्ष-विराम समझौते के पहले चरण को लागू न करने का आरोप लगाया है।

जारी बयान में कहा गया है कि दक्षिणी लेबनान में इज़राइल लगातार संघर्ष-विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत हुई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। ईरान ने दक्षिणी लेबनान से इज़राइली सेनाओं की वापसी न होने को भी समझौते का उल्लंघन बताया है।

ईरान के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करना कथित उल्लंघनों के जवाब में उठाया गया पहला कदम है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आक्रामक गतिविधियां जारी रहीं तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

होर्मुज़ जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का एक प्रमुख समुद्री मार्ग है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार, समुद्री व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर पड़ सकता है। फिलहाल इस घोषणा पर संबंधित देशों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article