NGT की रोक के बावजूद धनबाद में बालू का अवैध कारोबार, खनन विभाग ने दो ट्रक किए जब्त

NGT की रोक के बावजूद धनबाद में बालू का अवैध कारोबार, खनन विभाग ने दो ट्रक किए जब्त

Johar News Times
1 Min Read

धनबाद: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू खनन और परिवहन पर प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध ढुलाई का खेल जारी है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेज करीब 200 घनफीट बालू ले जा रहे दो वाहनों को जब्त कर लिया। खनन विभाग की जांच में दोनों वाहनों के पास बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध चालान या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद वाहनों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

छापेमारी अभियान में खनन निरीक्षक श्याम नंदन सिंह, ब्रह्मदेव यादव और पुलिस बल के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि एनजीटी की रोक के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों से अवैध बालू खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिसके मद्देनजर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन और बिना चालान खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article