Jharkhand Weather Update : 17 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, रांची में 200 मिमी तक बारिश की संभावना

Jharkhand Weather Update : 17 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, रांची में 200 मिमी तक बारिश की संभावना

Johar News Times
2 Min Read

रांची: झारखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान 200 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

17 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में वज्रपात का खतरा

रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में वज्रपात की आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी जिलों में गर्मी बरकरार

बारिश के बावजूद पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। उमस के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। वहीं रांची, दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में बादल और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Share This Article