जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ शुरू, युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ शुरू, युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर: आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर एवं साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का आयोजन साकची हाई स्कूल परिसर में शुरू हुआ। सोमवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध कलाकार पुरबी घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यशाला में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न कला विधाओं, तकनीकों और समकालीन कला विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श भी किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना, युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा समाज में कला के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यशाला का समापन 9 जून को होगा। समापन समारोह में ज्योति माथुर, श्रीकांत कटारे, कुमार विवेक, संजय कुमार एवं सामंत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने शहर के कलाकारों, कला प्रेमियों और नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article